BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 11:32 am
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा में प्रतिदिन हो रहे रौचक मुकाबले, आज सैकड़ों दर्शकों के बीच इन टीमों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान, नीमच पर 02 अगस्त से प्रारंभ हुई। स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत 11 अगस्त शुक्रवार को स्पर्धा के अंतिम 2 क्वार्टर फायनल मैच खेले जावेंगे। प्रथम क्वार्टर फायनल मैच दोपहर 1 बजे ईगल व नीमच केन्ट के बीच तथा दूसरा क्वार्टर फायनल मैच दोपहर 3 बजे ग्वालटोली व यंग स्टॉर के बीच खेला जावेंगा। स्पर्धा का प्रथम सेमीफायनल 12 अगस्त को व दूसरा सेमीफायनल 13 अगस्त को खेला जावेगा। फायनल मैच 15 अगस्त को होगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा की टूर्नामेन्ट समिति के सदस्य दारा सिंह यादव, भारतसिंह अहीर तथा डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 11 अगस्त को दोपहर 1 बजे होने वाले प्रथम मैच में अतिथि के रूप में नगरपालिका सभापति मनोहर मोटवानी, धर्मेश पुरोहित, वंदना खण्डेलवाल, छाया जायसवाल, दारासिंह यादव, नीरज अहीर, कुसुम अशोक जोशी तथा कायस्थ समाज अध्यक्ष अशोक सक्सेना, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी व वाल्मिकी समाज के चौधरी विमल घेंघट उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार दोपहर 3 बजे होने वाले दूसरे मैच में अतिथि के रूप में आर.वी. गोयल, प्रेमप्रकाश जैन, राजेश मानव, अनंत पटवा, चंदेश एरन, लायंस क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा, लायंस सेन्ट्रल अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, रोटरी क्लब पदाधिकारी विजय जोशी, वैश्य समाज पदाधिकारी गोविन्द पोरवाल, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित जैन, शुभप्रभात मित्र मंडल के शिव माहेश्वरी, रोटरी डायमंड अध्यक्ष गौरव पाराशर, चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जिनेन्द्र डोसी, समाजसेवी हरिवल्लभ मुच्छाल व ओमप्रकाश अग्रवाल (सेवाभारती) उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE