BREAKING NEWS
ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 10:55 am
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा में प्रतिदिन हो रहे रौचक मुकाबले, नीमच केन्ट व यंग स्टार ने किया अगले दौर में प्रवेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान, नीमच पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा में 11 अगस्त, शुक्रवार को दो क्वार्टर फायनल मैच खेले गये। दोपहर 1 बजे खेले गये क्वार्टर फायनल मैच में नीमच केन्ट ने ईगल फुटबाल क्लब को 3-0 से व यंग स्टॉर ने ग्वालटोली को 2-1 से पराजित कर स्पर्धा के सेमीफायनल में प्रवेश किया। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि मैच में अतिथि के रूप में वाल्मिकी समाज के चौधरी विमल घेंघट, रामचरण पथरोड़, सुरेश टांक, डॉ. नवीन चौहान, गौतम लोठ, समाजसेवी शिव माहेश्वरी, डॉ. विनोद शर्मा, गोविन्द पोरवाल, जमनालाल जैन, हरिवल्लभ मुच्छाल, दिलीप चौधरी व अनिल सिंहल ने उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथि का स्वागत पार्षद रामचन्द्र धनगर, मोहम्मद हुसैन कारपेन्टरव डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा आदि ने किया। मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद उमर, राजेश निर्वाण, विजेन्द्र बैंस, सोनू अहीर, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नासीर, अब्दुल हमीद व जितेन्द्र सुराह ने सेवाएं प्रदान की। मैच के दौरान अनेक वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी, नपा पार्षद, गणमान्य नागरिक व फुटबाल प्रेमी जनता ने उपस्थित होकर स्पर्धा को ऊंचाइयाँ, प्रदान की। संचालन दिनेश बैंस ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE