डेस्क। आज समंदर पटेल फिर कांग्रेसी हो गए। सैकड़ो गाड़ियों के काफिले और हजारो समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने समंदर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंच पर नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान और नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया मौजूद रहे।
इस अवसर पर कमलनाथ ने कह कि समंदर पटेल और उनके साथ आए हजारो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शक्ति और बल दिय है। समन्दर पटेल के डीएनए में कांग्रेस है। इसलिए वो कांग्रेस में वापस आए है। समन्दर ने भाजपा को आजमा लिया है। साथ ही कमलनाथ ने समंदर से कहा कि आपके नेतृत्व में नीमच और मंदसौर का इतिहास बदलेगा क्योंकि समंदर पटेल का प्रभाव बड़ा है। समन्दर पटेल की वापसी बिना किसी शर्त के हुई है।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि समंदर पटेल की कांग्रेस में वापसी के बाद भगवान् भी खुश हो गए और कई दिनों बाद अच्छी बरसात हो गई। समंदर पटेल का प्रभाव जावद, नीमच, मंदसौर और इनडोर तक हैं। खासकर धाकड़ समाज में। समंदर पटेल और मैं बचपन के मित्र है। हमने राजनीति की शुरआत भी साथ में की। जब समंदर भाजप में गए तो मैंने कई बार इनसे कांग्रेस में आने का अनुरोध किया और आज इनकी वापसी हो गई।
गाड़ियों का रैला और कार्यकर्ताओं का हुजूम-
कल जावद से समंदर पटेल अपने हजारों समर्थकों के साथ वाहनों के लम्बे काफिले के रूप में निकले। इंदौर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था निजी होटल में की गई। आज सुबह जीतू पटवारी की अगुवाई में इस काफिले के साथ और भी वाहन जुड़े। आज दोपहर 1 बजे के लगभग पीसीसी दफ्तर में कमलनाथ की मौजूदगी में समंदर पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान सैकड़ो वाहन के कारण राजधानी की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। हजारो पटेल समर्थकों से पीसीसी कार्यालय खचाखच भर गया।
समंदर पटेल ने दिखाया दम, जावद से भोपाल तक चर्चा-
समंदर पटेल की कांग्रेस में घर वापसी एक तरह से शक्ति प्रदर्शन के रूप में रहा। सैंकड़ो गाड़ियों का काफिला और हजारो समर्थकों के साथ जावद से भोपाल तक के सफर में समंदर पटेल छा गए। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में आज समंदर पटेल की ही चर्चा रही। वही जावद विधानसभा में भी विरोधी खेमे में आज का दृश्य देखकर खलबली सी मच गई है। समंदर के इस शक्ति प्रदर्शन के सामने आज प्रतिद्वंदी बौने दिखाई दिए।
समंदर के नारो से गूंजा कांग्रेस कार्यालय-
जैसे ही समंदर पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ली तो पूरा कांग्रेस कार्यालय समंदर पटेल के नारो से गूंज उठा। समन्दर समर्थकों ने समंदर तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है के नारों से पीसीसी चीफ को सन्देश दिया कि जावद से सही उम्मीदवार समंदर पटेल है।
जीतू पटवारी का दिखा दबदबा-
जिस प्रकार से समंदर पटेल की घर वापसी कांग्रेस में हुई है इस पुरे मामले में जीतू पटवारी का अहम रोल सामने आया है। इंदौर से लगाकर भोपाल तक जीतू पटवारी समंदर के साथ दिखे। वहीं पीसीसी ऑफिस में भी जीतू पटवारी कार्यक्रम की अगवानी करते दिखे।