BREAKING NEWS
KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2023, 11:17 am
KHABAR : राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता, टेबल-टेनिस के सभी वर्गाे में इस जिले की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल-टेनिस के सभी वर्गों में अत्यन्त रोचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले 14 वर्ष बालक वर्ग में उज्जैन व जबलपुर के मुकाबले में जबलपुर ने पिछड़ने के बाद 3-2 से विजयश्री प्राप्त कर ली। इस मुकाबले में वैभव श्रीवास, आदर्श सूर्यवंशी व अमोल ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक में नर्मदापुरम को पराजित कर इंदौर संभाग ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। 17 वर्ष आयु वर्ग बालक में इंदौर संभाग की ओर रिदम गढ़ा, नैतिक करंदीकर व लक्ष्य ओझा ने एकतरफा प्रदर्शन कर ग्वालियर संभाग को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

प्रतियोगिता के संयोजक एवं जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि 19 वर्ष बालक में जबलपुर ने नर्मदापुरम को 3-0 से सीधे पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां अब उनका मुकाबला इंदौर से होगा। इंदौर ने रीवा संभाग को सीधे सेटों में पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इंदौर की ओर से विशेष रस्तोगी, अनुज सोनी, रचित जैन ने अपना वर्चस्व बनाये रखा। 19 वर्ष बालक में ग्वालियर ने रीवा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में इंदौर ने सागर को सेमीफाइनल में पराजित किया, जिसमें सुमईया सुल्तान, सौम्या जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी मुकाबलों के पहले सहायक संचालक शिक्षा पूजा सक्सेना एवं जिला कीडा अधिकारी घनश्याम करोले ने खिलाड़ियों से परिचयन प्राप्त किया एवं शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE