BREAKING NEWS
KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 8:14 pm
KHABAR : खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल के मैदान पर किया ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चयन स्पर्धा का आयोजन मंगलवार को आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल झिरन्या के मैदान पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधी दीपक गोसर, विशेष अतिथि सरपंच प्रतिनिधि लखन मंडलोई व कार्यक्रम के अध्यक्ष आर्दश स्कूल संस्थापक मेवालाल जायसवाल रहे। 18 खेलो की चयन स्पर्धा का शुभारम्भ अतिथि स्वागत, सरस्वती पूजन व अतिथि उदबोधन के बाद किया गया। जहां सर्वप्रथम शा. अंग्रेजी होस्टल के बालकांे ने खेलों एमपी यूथ गेम्स के थीम सांग पर योगासन व पिरामिड का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के दलीय खेलों कबड्डी में कन्या गर्ल्स हॉस्टल विजेता रही, खो-खो में एकीकृत कन्याशाला। इसी प्रकार पुरुष वर्ग के दलीय खेल कबड्डी में ग्राम मोरदड, खो-खो में शा.उत्कृष्ट हा.से.स्कूल झिरन्या, बास्केटबाल में मॉडल स्कूल, फुटबाल व वॉलीवाल में एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ी चयनित हुए। व्यक्तिगत खेल100 मीटर दौड़ में क्रमशः बालक-बालिका जयेश जाधव व कु. सेवा हबुसिग, 200 मीटर मे अजय कनोजे, 400 मीटर में कु सुष्मिता रघुनाथ, 1500 मीटर में रितेश बलराम, कुश्ती में विशाल परमार, शतरंज में अभिषेक वास्कले, बेडमिंटन में कु. माही दिलीप चयनित रहे। चयन स्पर्धा के निर्णायक उत्कृष्ट स्कूल के व्यायाम शिक्षक मुसर्लीन शेख, एकलव्य स्कूल के फूटबाल कोच पीयूष पाटीदार, शा. स्कूल टिगरिया के कबड्डी कोच बगल सिंह सोलंकी, सरस्वति विद्या मंदिर के खो-खो कोच विनोद बर्डे, कुश्ती कोच परमजीत बारसे, नेहरू युवा केंद्र के गोलू किराड़े रहे। अंत में आभार कार्यक्रम का संचालन कर रहे आशीष गुप्ता ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE