BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2023, 1:56 pm
BIG NEWS : आर्म्स एक्ट में छः माह से वांछित आरोपी गिरफ्तार, दर्जन भर से अधिक मामलो में लिप्त हैं बदमाश, आर्म्स एक्ट, हत्या, के मामले में भी था वांछित, पढ़े खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले छः माह से वांछित आरोपी दिनेश माली को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी राजसमन्द जिले के हत्या के मामले में वांछित होकर दर्जन भर प्रकरणों में लिप्त पाया गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर छः माह पूर्व दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी इंद्रा कालोनी निम्बाहेडा निवासी दिनेश पुत्र कन्हैया लाल माली के संबंध में एएसआई सूरज कुमार को कस्बे के आरएसईबी चौराहे पर होने की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रामसुमेर के निर्देश पर पुलिस जाप्ता कानि रणजीत, रामचन्द्र व मोती लाल के साथ मौके पर पहुंच वांछित आरोपी दिनेश पिता कन्हैया लाल माली निवासी इन्द्र कालोनी निम्बाहेडा को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी दिनेश माली के विरूद्व हत्या का प्रयास, लुट, डकैती एवं फिरोती मांगने, आर्म्स एक्ट के दर्जनभर से अधिक प्रकरण पंजीबद्व है। पुलिस थाना केलवा जिला राजसमंद के आर्म्स एक्ट, हत्या, के मामले में भी वांछित चल रहा हे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE