BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 5:21 pm
BIG NEWS : जिले का डुंगला-अरथला रोड और बाइक सवार दो युवक, जब नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रोका वाहन तो पीछे बैठे बदमाश ने लगाई दौड़, फिर जैसे ही ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डूंगला थाना पुलिस ने मोटर साईकिल द्वारा अवैध अफीम का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम व 01 मोटरसाईकिल को जब्त किया है। वहीं एक अन्य आरोपी को नामजद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिला चित्तौड़गढ़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु मंगलवार को एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन, डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ कृष्णा सामरिया एवं अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी डुंगला देवेन्द्रसिंह पु नि के नेतृत्व में डुंगला-अरथला रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी।
नाकाबन्दी के दौरान मोटर साईकिल पर सवार डूंगला निवासी 31 वर्षीय मांगीलाल पुत्र अजुर्नलाल मेघवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम तथा मोटरसाईकिल जप्त की गई। एक अन्य आरोपी डूंगला निवासी 23 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र कैलाशचन्द्र मेघवाल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना डुंगला में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है तथा फरार आरोपी एवं उससे जुड़े अन्य आरोपियों को पकडने का प्रयास जारी है। फरार आरोपी नरेश कुमार के विरूद्ध पूर्व में भी अवैध शराब व एनडीपीएस के प्रकरण दर्ज है।
कार्यवाही करने वाली टीम- थानाधिकारी डुंगला देवेन्द्रसिंह पु नि, हैड कानि पन्नालाल, कानि विरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, गोकुल व जगदीश सिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE