चित्तौड़गढ़। भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी कल्पना अरुंधति ने इंदिरा देवी झांसी को उत्तर प्रदेश की प्रदेश महिला संयोजिका नियुक्त किया है।
साध्वी कल्पना ने बताया कि मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार की सहमति से उनकी नियुक्ति 1 मार्च 2022 से 3 वर्ष के लिए की गई है। उन्होंने इंदिरा देवी को नियुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि मंच की गतिविधियों को रचनात्मक कार्यक्रमों के द्वारा आगे बढ़ाएं।