नीमच। पीड़ित मानवता की सेवा करना हम सभी का दायित्व है, वर्तमान समय में कड़कड़ाती ठंड के कहर से प्राणी जगत ठिठुरने को मजबुर है ऐसे में झुग्गी बस्ती में कई छोटे छोटे बच्चों को इस कड़कड़ाती सर्दियों का सामना करना पड़ रहा,छोटे छोटे बालक बालिकाओं को इस कड़कड़ाती ठंड से बचाने के उद्देश्य से शहर की सामाजिक चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन एवं सूत्रकार युथ क्लब नीमच द्वारा वार शनिवार दिनांक 16 दिसंबर 23 को स्कीम नंबर 36 बी के सभी बालक बालिकाओं को फाउंडेशन सदस्यों के सहयोग से गर्म स्वेटर प्रदान किए गए,आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी भारती मुवेल द्वारा सभी बच्चों को गर्म स्वेटर प्रदान किए गए इस अवसर पर बस्ती निवासियों ने चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन तथा सूत्रकार यूथ क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए इन छोटे-छोटे बच्चों को गर्म कपड़े की बहुत ही आवश्यकता थी,सभी बच्चों को बिना भेदभाव के एक ही कलर के एक जैसे गर्म स्वेटर प्रदान किए गए जो बहुत ही अनुकरणीय सेवा कार्य है,साथ ही संस्था ने सभी बच्चों को बिस्किट्स वितरित किए गए इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी,संस्था संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,श्रीमती ज्वाला जैन तथा सूत्रकार यूथ क्लब के सुनील हेर एवं पूनम सूत्रकार आदि ने सहभागिता निभाई! उक्त जानकारी संस्था सदस्य सुश्री पूजा मिश्रा द्वारा दि गई है।