खाचरोद। अयोध्या में होने श्री राम मंदिर के लोकार्पण में शामिल होने के लिए अक्षत कलश की यात्रा निकालकर घर-घर निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में खाचरोद सहित जिले के सभी प्रखंड केंद्रों में भी अक्षत कलश वितरण किया गया। खाचरोद और अन्य केंद्रों पर जब अक्षत कलश पहुंचा तो धर्मप्रेमी जनता ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान ढोल-ढमाकों के साथ अक्षत कलश यात्रा अन्य गांवों के लिए निकली। 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच हर घर तक श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण घर-घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने जन-जन से आग्रह किया कि आगामी 22 जनवरी को जब अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का लोकार्पण हो तब आप भी अपने गांव, मोहल्लों और बस्तियों में साजसजा कर रांगोली का निर्माण कर दीपावली जैसे ही इस पर्व को मनाए।