BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 12:09 pm
KHABAR : बैंड बाजो के साथ निकली प्रभु श्री राम की बारात, जनक दुलारी संग सात फेरे लेकर रचाया ब्याह, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शनिवार 16 दिसम्बर से शुरू हुआ 2 दिवसीय श्री राम जानकी विवाह महोत्सव 17 दिसम्बर रविवार को विधी विधान से धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। अयोध्या धाम बने किला परिसर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर से प्रभु श्री राम रथ में सवार हो बारातीयो के संग जनक दुलारी को ब्याहने निकले। प्रभु श्री राम की बारात में युवतीयां, महिलाएं, युवाओ की टोलिया बाराती बन झुमते नाचते शहर की सड़को पर निकले बारात प्राचीन श्रीराम मंदिर-किला परिसर से किला रोड़, छोटा चैक, आजाद चैक, नई सड़क, कृष्णा टाॅकिज चैराहा, नागनागिनी मार्ग, सोमवारिया बाजार, कंस चौराहा से बालवीर हनुमान मंदिर, सोमेश्वर मार्ग होते हुए चित्रगुप्त मार्ग पर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंची जहां सीता जी संग सात फेरे लेकर श्री राम जी ने ब्याह रचाया। 
वर निकासी से पहले हुई महाआरती- 
प्रभु श्री राम की बारात से पहले किला परिसर स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, प्रभारी कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं संतोष जोशी, सर्व हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष नागर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, राजकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा सहित शासन एवं प्रशासन के प्रतिनिधीयो धार्मिक और सामाजिक संगठन के कार्यकताओ गणमान्य नागरिको और हजारो राम भक्तो की उपस्थिती में प्रभु श्री राम की महाआरती हुई और इसके साथ ही श्री राम मंदिर परिसर स्थित मंच पर अतिथियों का स्वागत श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के संयोजक मनीष सोनी सचिव दुष्यंत सोनी और कोषाध्यक्ष ललित कुम्भकार, प्रवक्ता कपिल शिंदे और सत्यम शर्मा एवं समिति सदस्यो द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरूण भीमावद ने कहा कि इस तरह के आयोजन सनातन धर्म की पवित्र परम्परा के प्रवाहक है। इस तरह के आयोजनो से आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म के संस्कारो की शिक्षा मिलती है कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। 
किला परिसर स्थित श्री राम मंदिर में लगा छप्पन भोग- 
श्री राम जानकी विवाह उत्सव की पूर्व संध्या पर किला परिसर स्थित श्री राम मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में लोगो ने श्री राम मंदिर पहुॅचकर छप्पन भोग के दर्शन किए छप्पन भोग के मनोरथी दीपक चौहान रहे।  
शहर भर में हुआ स्वागत- 
शहर में प्रभु श्री राम की बारात जिस ओर से भी निकली लोगो ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया महिलाओ ने पूजा आरती है तो सामाजिक और धार्मिक संगठनो ने मंचो से फुल बरसाए श्री राम बारात चित्रगुप्त मार्ग स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंची जहां विवाह के साथ ही भोजन प्रसादी का आयोजन सभी के लिए किया गया। श्री राम जानकी विवाह के मनोरथी गौरव सोनी रहे। आयोजन के पश्चात संयोजक मनीष सोनी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE