BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 2:27 pm
BIG NEWS : मीट, मटन दुकानों के संचालकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मार्केट के विस्थापन की योजना को स्थगित करने की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। मटन मार्केट को मुक्तिधाम के समीप विस्थापन की योजना को स्थगित करने की मांग करते हुए आज नीमच जिला कलेक्टर कार्यालय पर मटन, मुर्गा, मछली व्यवसाय संघ ने एक ज्ञापन सौंपा। 
नीमच के मटन व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम‌ दिये गए ज्ञापन में कहा है कि हिंदू समाज के मुक्तिधाम के पास मटन मार्केट का विस्थापन सुप्रीम कोर्ट, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम व मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना है। यहां मांस, मुर्गा, मछली का मार्केट लगने से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान होगा। यह निर्णय सांप्रदायिक विवाद का कारण भी बन सकता है। 
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार मांस, मटन की बिक्री धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी पर नहीं होनी चाहिए। लेकिन नीमच नगर पालिका प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना की जा रही है। नगरपालिका मटन मार्केट को हिंदू धर्म के मुक्तिधाम स्थल से महज 25 से 30 मीटर की दूरी पर ले जा रहा है। प्रस्तावित मटन मार्केट से बजरंगबली, गणेश जी और शनि मंदिर की दूरी भी काफी कम है। यदि मटन मार्केट इस पवित्र स्थल पर लगता है तो धार्मिक भावना आहत होने की आशंका उत्पन्न हो जाएगी। इस प्रकार के तमाम तर्क और बिंदुओं के साथ करीब 50 मांस, मछली मुर्गा व्यापारियों ने ज्ञापन देकर मुक्तिधाम के पास मटन मार्केट ले जाने के नगरपालिका के निर्णय को निरस्त करने की मांग जिला कलेक्टर से की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE