नीमच। जिले के जीरन क्षेत्र में तीकी रूंडी गांव में 4 अक्टूबर को हुए खूनी संघर्ष में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित पक्ष ने कड़ी सजा दिलाने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर जनसुनवाई में गुहार लगाई।
नारायण पिता अमरनाथ और उनके परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पर आज ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि 4 अक्टूबर को पारिवारिक झगड़े और पुरानी रंजिश को लेकर सुखलाल, नारूनाथ, दुर्गेशनाथ, मोहननाथ और रमेशनाथ ने पट्टू बाई रोडू नाथ पवन भाई और करणनाथ पर धारदार हथियार और तलवार से प्राण घातक हमला कर दिया था। साथ ही इनके ऊपर कार चढ़ा दी थी। जिसमें पट्टू बाई और रोड़ूनाथ की दर्दनाक मौत हो गई। पट्टूबाई और रोडूनाथ के परिवार ने आज फिर एक बार आरोपियों के घरों को बुलडोजर से नेस्तनाबूद करने और कड़ी सजा की मांग की है।