मुरैना। मोरबी नंदन भक्त मंडल द्वारा तृतीय खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन 25 दिसंबर को शाम 7 बजे से जीवाजीगंज स्थित अग्रसेन पार्क में किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां मंगलवार को भूमि पूजन के साथ आरंभ हो गई है।
भक्त मंडल ने बताया कि तृतीय भव्य निशान यात्रा एवं श्री श्याम गुणगान महोत्सव कार्यक्रम में खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति श्याम भैया ग्वालियर के सान्निध्य में नंदकिशोर शर्मा, अधिष्टा एवं अनुष्का जयपुर, सौरव शर्मा कोलकाता, श्वेता अग्रवाल झारखंड एवं अतुल पारीक ग्वालियर द्वारा दी जाएगी। इस मौसम में भारी संख्या में जिलेभर से खाटू प्रेमियों के आगमन की संभावना है, जिसे देखते हुए भव्य तैयारियां की जा रही है।