नीमच। वर्तमान समय में चहुंओर कड़कड़ाती ठंड का कहर आमजन के लिए ख़तरनाक साबित हो रहा,प्रकृति के सर्द पारे को देखते हुए शहरवासी रात को अपने घरों में केद हों जातें,रात्रि की 10 बजे बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है,ऐसे ही कड़कड़ाती ठंड में शहर के कई क्षैत्रो में गरीब बेसहारे लोग गली मोहल्ले,सड़क किनारे,दुकानों के बाहर,पेड़ों के नीचे,या सुनसान जगह अपना अपना डेरा डाल कर कड़कड़ाती ठंड में बिना चादर,कंबल के ठिठुरते हुए रात गुजारने पर मजबुर होते हैं,पीड़ीत मानवता की सेवा करना हम सभी का दायित्व बनता है इसी उद्देश्य को लेकर म.प्र.जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन नीमच के सदस्यों द्वारा रविवार दिनांक 17 दिसंबर 2023 की रात को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कड़कती ठंड में ठिठुरते लोगों की जानकारी एकत्रित की गई जिसमें यह पाया गया कि कई जगह बेसहारा गरीब परिवार के लोग अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ कड़कती ठंड में ठिठुरते हुए रात गुजारने पर मजबुर है,ऐसे गरीब बेसहारो को ठंड से बचाने के लिए संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी,दिपक अग्रवाल,तन्मय अग्रवाल सोमवार की रात्रि 11 से 1 बजे तक शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर,दशहरा मैदान,स्विगंपुल के बाहर,चोकन्ना बालाजी,महु नसीराबाद रोड मार्ग किनारे,जिला चिकित्सालय, बस स्टैंड,नीमच सिटी रोड के सामने आदि क्षैत्रो में कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते हुएं गरीब बेसहारो,दिंव्यागं,महिलाओं एवं बच्चों को सोमवार रात्रि को 21 गर्म कंबल सोते,ठिठुरते लोगों को ओढाये गये,कड़कड़ाती ठंड में संस्था के अध्यक्ष अनुप चोधरी,उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी,सदस्य सुनील हेर,दीपक अग्रवाल, पूनम सूत्रकार,तन्मय अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर जाकर गरीब बेसहारो दिंव्यागं महिलाओं बच्चों आदि को गर्म कंबल ओढ़ाने में सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था सदस्य पूनम सूत्रकार द्वारा दि गई है,संस्था सदस्यों द्वारा यह अभियान निरन्तर जारी रखा जायेगा! उक्त जानकारी संस्था सचिव पायल जैन ने दी।