मुरैना। हर साल की तरह इस बार भी श्रीश्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 25 दिसंबर को यह आयोजन जीवाजीगंज स्थित अग्रसेन पार्क में होगा, जिसकी तैयारियां मंगलवार को भूमिपूजन के साथ शुरू हो गईं।
गौरतलब है कि श्री मोरवी नंदन भक्त मण्डल मुरैना द्वारा बीते तीन साल से भव्य निशान यात्रा एवं श्रीश्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 25 दिसंबर को इस आयोजन की शुरुआत निशान यात्रा के साथ होगी, जिसमें भगवान खाटू श्याम की भव्य झांकी व निशान के साथ पूरे शहर में यात्रा निकलेगी।
इसके बाद अग्रसेन पार्क में श्रीश्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें जयपुर की गायिका बहनें अधिष्ठा-अनुष्का, कोलकाता के सौरभ शर्मा, झारखण्ड की श्वेता अग्रवाल और ग्वालियर के अतुल पारीक, नंदू भैया खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन के लिए भव्य टेंट लगाया जाएगा।