नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा सिंधी शाला स्कूल मिडल ग्राउंड में विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए 170 से अधिक ऊनी स्वेटर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराये गए। कंपकंपाती ठंड से निजात हेतु स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और सभी बच्चों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम परिषद के सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ और भविष्य में भी विद्यालय के बच्चों हेतु जरूरतमंद सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष चमडिया, सचिव सुशील गट्टानी, कोषाध्यक्ष पिंटू शर्मा, सुनील सिहल, मनोज माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल , पुरषोत्तम गुप्ता शिखर जैन, अशोक मंगल, रवि माहेश्वरी, संजय डांगी, सदीप दरक,राजेश जायसवाल, जीतू शक्तावत, संदीप खाबिया, विनोद होतवानी, रमन तोतला, बनवारीलाल अग्रवाल, ,संजय गर्ग, तुषार लालका, योगेश ऐरन,अनिल गोयल, संतोष खंडेलवाल, सतीश गोयल, मधुसूदन खंडेलवाल, सुनीता मंगल, सुनीता चौधरी, सुनीता सिहल नयनतारा गोयल आदि भारत विकास परिषद के सदस्य मौजूद रहे । उपरोक्त जानकारी शाखा के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।