मनासा। मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के आव्हान पर पूरे मध्य प्रदेश में नव वर्ष के कैलेण्डर का एक साथ विमोचन किया गया। इस अवसर पर मनासा वैश्य समाज ईकाई द्वारा मनासा में भी कैलेण्डर का विमोचन मनासा ईकाई के वरिष्ठ सदस्य बंशीलाल एडवोकेट के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मनासा ईकाई के अध्यक्ष शिखरचंद जैन, सचिव गोपाल विजयवर्गीय, जगदीश तोषनिवाल, राजेश-राकेश विजयवर्गीय, प्रमोद गांधी, अरविंद काबरा, रामप्रसाद पोरवाल, संभागीय अध्यक्ष मनोरमा मुंदड़ा, गरिमा पोरवाल, केसर-आशा विजयवर्गीय, राठी-पुष्पा जैन, गरिमा जैन, रेणु झंवर आदि सदस्यगण उपस्थित थे।