शाहपुरा। बस्सी क्षेत्र के तूंगा पंचायत समिति के माधोगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ड्यूटी पर जा रही स्कूटी सवार अध्यापिकाओं के पीछे से डंपर ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर इस दौरान स्कूटी सवार एक अध्यापिका नीरू जांगिड़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी अध्यापिका संगीता वर्मा गंभीर घायल हो गई। दोनो ही अध्यापिका माधोगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थी।
इस दौरान ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों व विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सड़क पर जाम ला दिया। जिसके बाद मौके पर तूंगा थाना पुलिस पहुंची।
घटना को लेकर दौरान ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन ही ओवरलोडिंग वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। कई बार पुलिस प्रशासन को इसके बारे में अवगत करवा दिया, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश व्याप्त है।