खरगोन। भारत सरकार की ओर से सम्मानित, गौ रक्षा व्यसन मुक्ति, पर्यावरण सर्वधर्म सद्भाव, अहिंसा एवं राष्ट्रीय एकता के सजक प्रहरी राष्ट्रीय संत कमल मुनि कमलेश जी कश्मीर से कन्याकुमारी सहित पूरे देश में 70 हजार किलोमीटर यात्रा कर कसरावद पधारे हैं। कसरावद में जैन समाज द्वारा उनकी अगवानी कर भव्य स्वागत किया गया।
आपकों बता दें कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विवेक जैन के निवेदन पर राष्ट्रीय संत कमल मुनि कमलेश जी ने सब जेल कसरावद में नैतिक शिक्षा, व्यसन मुक्ति एवं पर्यावरण संतुलन पर प्रवचन दिए। प्रवचन के दौरान बंदी भाइयों को व्यसन मुक्ति का संकल्प भी दिलाया। साथ ही कहा कि आपने जिसके प्रति अपराध किया है क्षमा भी उसी से मांगना पड़ेगी। वरना आप झ्स अदालत से तो बच जाओगे, लेकिन ऊपर वाले की अदालत में उस अपराध की सजा अवश्य भुगतना पड़ेगी।
न्यायाधीश विवेक जैन ने भी बंदियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संत श्री की बातों को यदि आप अपने जीवन में उतार लेते हैं तो आपका जीवन सफल हो जाएगा कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान द्वारा किया गया। आभार सहायक जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह उमरिया ने माना। कार्यक्रम में अभिभाषक कुणाल दुबे, स्टेनो आशीष अरझरे, जेल स्टाफ, जैन समाज के प्रबुद्ध नागरिक एवं बंदी मौजूद रहे।