चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति एनसीएम समिति बाजार को राजस्थान के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील पर राजस्थान के सबसे बड़े सहकारी सुपर बाजार को स्वच्छ व आदर्श समिति बनाने के लिए अध्यक्ष डा आई एम सेठिया के नेतृत्व में पहल करेगी।
समिति के मंत्री सोहनलाल तनवानी के अनुसार समिति ने बाजार को सात भागो में बांट कर संबंधित दुकानदार व्यापारियों से अलग अलग चर्चा कर उनके सुझावो के आधार पर बाजार को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की योजना को मूर्त रूप देगा।
समिति उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खटोड़, कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी, निदेशक प्रकाश पटवारी, कैलाश देवड़ा, मुबारिक हुसैन, ऋषभ डांगी, पुष्पा सुहालका, विमला नाहेटा, नारायण जागेटिया, राजेश पोखरना, नरेश भड़कतियां सहित सभी निदेशकगणों को अलग अलग ग्रुप का प्रभारी बनाया गया।
डा सेठिया के अनुसार शीघ्र ही इस अभियान के साथ साथ प्रत्येक गली में दुकान नंबर के बोर्ड लगाए जायेंगे और नगर परिषद के माध्यम से बाजार को सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष ने सभी सदस्यो और दुकानदारों से विशेष सहयोग की अपील की हैं।