गरोठ। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत जिला गरोठ की गरोठ तहसील की बोलिया में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता को लेकर के गांव वार चर्चा हुई। हर किसान को सदस्य बनना है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मालवा प्रांत महामंत्री रमेश दांगी एवं प्रांत कार्यालय मंत्री सीताराम प्रजापत तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रघुनंदन पाटीदार उपस्थित रहे।
प्रांत कार्यालय मंत्री प्रजापति ने कहा कि गरोठ तहसील का लक्ष्य 51000 हैं। इस लक्ष्य को हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है। प्रांत महामंत्री दांगी ने कहा कि हर किसान हमारा नेता है हम सबको मिलकर के किसान हितों के संरक्षण करते हुए बड़े किसान का सम्मान इस प्रकार संगठन विस्तार करते जाना है। हर गांव में सदस्यता कर ग्राम समिति बनाना पत्रक भरकर तहसील को जमा करना है। यह कार्य हमें 25 दिसंबर तक प्रथम चरण पूर्ण करना है।
इस अवसर पर जिला मंत्री रामनिवास बैरागी, जिला कोषाध्यक्ष बालमुकुंद चौधरी, गरोठ तहसील के प्रभारी निहालचंद पाटीदार, नैनसिंह सिसोदिया, अर्जुनसिंह सिसोदिया, डूंगरसिंह सिसोदिया, सुरेश पाटीदार, भंवरलाल माली, राजेंद्र राठौड़, मांगीलाल प्रजापति, परशराम बागवान, निलेश शोत्री, राधेश्याम भगवान, बगदीराम बागवान, बाबूलाल पाटीदार, राजेश माहेश्वरी, घासीराम माली, धन्नालाल पाटीदार, आदि की उपस्थिति रही। जिसमें बोलियां में बैठक पश्चात सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें 300 सदस्यता की गई। उक्त सूचना जिला मंत्री रामनिवास बैरागी द्वारा दी गई।