चित्तौड़गढ़। मेवाड़ क्षेत्र के प्रतिभा के धनी दि लिजेंड शूटिंग रेंज के डायरेक्टर गजेंद्र सिंह राणावत एक ऐसी शख्सियत है जो आए दिन अपने अच्छे कार्यों के लिए चर्चित रहते हैं। उन्होंने अपने हुनर और विवेक के चलते अपनी एक और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उर्दू कविता पर उनकी किताब को इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का नया खिताब से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर सम्मानित किया गया है। गजेंद्र सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड के लिए कविता के संकलन को किताब की शक्ल देने में उनके मित्र प्रवीण ने प्रेरित किया है। उल्लेखनीय है कि गजेंद्र सिंह राणावत निशानेबाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह कई वर्षों से एक प्रेरणा रूपी कोच के रूप में अब तक सैकड़ो बच्चों को उनके कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुके हैं और अभी भी उनका मिशन अनवरत जारी है।