BREAKING NEWS
KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,.. <<     KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : दतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, गोली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में दावत-ए-इस्लामी का सुन्नतों भरा.. <<     KHABAR : पिपरोट नर्सरी में कलश यात्रा के साथ शिव.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को.. <<     NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 2:49 pm
KHABAR : रोटरी क्लब ने विदेशी मेहमानों के सम्मान में किया कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न प्रोजेक्ट्स के अवलोकन सहित बालाजी धाम के किए दर्शन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। रोटरी क्लब संसार भर में फैला हुआ है और सेवा तथा सहचर्य की मिसाल कायम करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। रोटरी अंतरराष्ट्रीय की आरएफई योजना अंतर्गत स्वीडन से एक टीम नीमच भ्रमण पर आई जिसने सेवा के प्रकल्प, सहचार्य एवं संस्कृति का आपस में आदान प्रदान किया। स्वीडन से आई हुई 11 सदस्य टीम के सम्मान में रोटरी क्लब नीमच द्वारा रोटरी सामुदायिक भवन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे स्वीडन एवं भारतीय संस्कृति को जानने का प्रयास किया। 
विदेशी मेहमानों ने बताया कि ठंडे मौसम वाला स्वीडन एक समृद्ध देश है जहां कृषि एवं उद्योग उन्नत दशा में है। वहां शिक्षा सभी के लिए निशुल्क है। देश के वरिष्ठ नागरिक दूसरे देशों की संस्कृति को जानने के लिए रोटरी के माध्यम से आते जाते हैं। कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया और भारत की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आर्थिक समृध्दि के बारे में जानकारी दी। सबसे पहले मां सरस्वती एवं रोटरी जनक पाल हैरिस की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोडानी द्वारा सभा प्रारंभ करने की घोषणा करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रोटरी के चतुर्विद मंत्र का वाचन पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने किया। सभी के प्रति स्वागत उद्बोधन क्लब अध्यक्ष विमल सरावगी ने दिया। उन्होंने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय की यह बहु आयामी योजना है जिसके माध्यम से दो देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। क्लब सदस्यों द्वारा मंचासीन विदेशी मेहमानों का पुष्प हारों से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी विदेशी मेहमानों को प्रतीक चिन्ह एवं फ्लैग प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पीडीजी दर्शन सिंह गांधी ने किया उन्होंने विदेशी मेहमानों से क्लब सदस्यों का परिचय करवाया। अंत में आभार की रस्म क्लब सचिव युजवेंद्र सिंह भाटिया ने निभाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पूर्व विदेशी मेहमानों को ऐतिहासिक स्थल चित्तौड़गढ़ का भ्रमण कराया गया, विदेशी टीम को रोटरी सामुदायिक भवन, रोटरी आहार केंद्र की व्यवस्थाएं, रोटरी टॉयलेट सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कराया। बगाना स्थित रानी सती एवं बालाजी धाम मंदिर पर दर्शन कराके इसका महत्व समझाया गया। 
यहां यह उल्लेखनीय है कि सभी विदेशी मेहमानों को रोटरी सदस्यों के निवास पर ही ठहराया गया था जिससे वे भारतीय संस्कृति को नजदीकी से समझ सके। कुल मिलाकर रोटरी क्लब नीमच ने विदेशी मेहमानों पर भारतीय संस्कृति एवं भारत की समृद्धि की अमिट छाप छोड़ी उक्त जानकारी क्लब प्रवक्ता सुरेश सोडानी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE