नीमच। शहर के मेहनोत नगर के निवासियों ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि यहां संगीता संघई, मनोज संघई, मुकेश संघई और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बगीचे की जमीन पर अवैध कब्जा करने की नियत से लगातार कोशिश की जा रही है। इन लोगों के द्वारा पुलिस और प्रशासन को गुमराह कर झूठी शिकायत की जा रही है। यह तीनों लोग बगीचे की जमीन पर कचरा और गंदगी फैला रहे हैं। बगीचे पर निर्मित कुए बगीचा और पार्किंग पर नगरपालिका द्वारा अधिग्रहण के लोहे के बोर्ड लगाए गए थे उसके साथ भी तोड़फोड़ की गई थी।
मेहनोत नगर के रहवासियों ने ज्ञापन में कहा है कि बगीचे की जमीन पर कब्जा करने से रोकने के लिए इन व्यक्तियों का विरोध किया जाता है तो यह गुंडई पर उतर आते हैं। जिससे कॉलोनीवासियों में असुरक्षा का भाव पैदा हो गया है। मेहनोत नगरवासियों ने प्रशासन से भय मुक्त वातावरण की व्यवस्था के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की है।