BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 4:52 pm
BIG NEWS : अविनाश ग्रुप में सेवारत स्वर्गीय अनिल चौधरी के असामयिक दुखद निधन पर कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, समाजसेवी अशोक अरोरा सहित कई गणमान्यजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर   

Share On:-

नीमच। नीमच की प्रतिष्ठित संस्था अविनाश ग्रुप में सेवारत स्वर्गीय अनिल पिता राजमल चौधरी के असामयिक दुखद निधन पर कार्यालय परिसर में समाज सेवी अशोक अरोरा और आरूल अरोरा की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 
42 वर्षीय अनिल चौधरी मुलत: सिंगोली क्षेत्र के रहने वाले थे। अनिल चौधरी जब कक्षा 9 में अध्यनरत थे तभी से अविनाश ग्रुप से जुड़े रहे। रामपुरा, सिंगोली, रावतभाटा, बेगूं, भैसरोडगढ़ उनका कार्य क्षेत्र रहा। स्वर्गीय अनिल चौधरी मृदुभाषी,  व्यवहारिक, निष्ठावान, समर्पित और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे। हर खासोआम आदमी की मदद करना उनका शौक था। उन्होंने जहां भी कार्य किया वहां लोगों के दिलों पर राज किया। बताते चलें कि 18 दिसंबर को हृदय गति रुक जाने के कारण अनिल चौधरी का दुखद निधन हो गया। उनके पिता राजमल चौधरी भी अविनाश ग्रुप में ही कार्यरत रहे। अनिल चौधरी अविनाश ग्रुप में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत रहे। वे अपने पीछे भरेपूरे परिवार में पत्नी और चार बेटियां छोड़ गए हैं। 
श्रद्धांजलि सभा में अशोक अरोरा गंगानगर, आरुल अरोरा, गोपाल जीजी, दीपक श्री, राजू एसपी, सुनील वृंदावन, सुरेंद्र सेठी, हरीश दुआ, महेश वीरवाल, पिंकू नागोरी, संजीव पगारिया, रंजन स्वामी, सत्तू अहीर, मोनू लोक्स, राहुल जैन, मनीष जोशी, संजय पवार, कमलेश मीणा, मुकेश जोशी, विक्की जायसवाल, भेरू, गणमान्य नागरिकों, परिजनों और कंपनी के सदस्यों ने स्वर्गीय अनिल चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि और शब्दांजलि अर्पित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE