नीमच। पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा जिलाधीश दिनेश जैन को सशस्त्र झंडा दिवस पर एक करोड़ 17 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर भारत में सबसे अधिक 3000 प्रतिशत राशि एकत्रित करने वाला प्रथम जिला बनाने पर प्रशंसा पत्र सप्रेम भेंट कर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक कैप्टन आर सी बोरीवाल, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सैनिक सुनील किलोरिया, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह गोड़, पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र शर्मा और नीमच फिजिकल अकादमी के संचालक व पूर्व सैनिक निर्भय सिंह उपस्थित रहे।