नयागांव। श्री सावलियां पदयात्रा मित्र मंडल सरवानिया महाराज के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस पांचवे वर्ष भी राजस्थान स्थित श्री सावलियां सेठ मंडफिया तक लगभग 80 किलो मीटर दूर 2 दिवसीय पैदल यात्रा गुरूवार को प्रातः ढोल ढमाको, डीजे की थाप पर प्रारम्भ हुई। पैदल यात्रा, जावद, खोर होते हुए नयागांव पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट मित्र मंडल द्वारा चाय, स्वल्पाहार करवा कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश जाट, पार्षद चांदमल मेघवाल, मदन माल, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र पांडे, विनोद धनगर, समाजसेवी सुमन जैन, इंटक नेता मनोज जायसवाल, दीपक सुथार आदि उपस्थित रहे।