नीमच। ग्रामीण अंचलों में निवासरत प्रतिभाओं को निखारने और मंच प्रदान करने की दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश विगत कई वर्षों से सतत कार्य कर रहा है। मंच की कार्ययोजना अनुसार प्रतिभाओं का सम्मान, श्रेष्ठ व प्रेरणादायी कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान, ग्रामीण अंचलों की दुर्लभ आत्मनिर्भर प्रतिभाओं का सम्मान, कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों का सम्मान, कृषक संगोष्ठी, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कैरियर काउंसलिंग शिविर, जल संरक्षण शिविर, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता शिविर, विद्यालयीन छात्र, छात्राओं का शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास के लिये खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सहित अनेक प्रतिभा निखारने के आयोजन को दृष्टिगत रखकर कार्य किया जाता है।
उपरोक्त सभी आयोजन के सफल संचालन के लिये मंच की कार्यकारिणी का विस्तार निरन्तर जारी है। इसी दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी, जिला समन्वयक राजेश कुमार प्रजापति अल्हेड़ की सहमति से जिला संयोजक अर्जुन पाटीदार धामनिया ने मंच के जिला मीडिया प्रभारी पद पर मोहन नागदा रेवली देवली को नियुक्त किया है। मंच नागदा से अपेक्षा करता है कि वे जिला, विकासखण्ड, तहसील, नगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर मंच की कार्ययोजना अनुसार कार्य करेंगे।