नीमच। परम तपस्वी श्री अमितगुणा श्रीजी महाराज साहब की सुशिष्या साध्वी अमिपूर्णा श्रीजी महाराज साहब एवं साध्वी अमिदर्शा श्रीजी महाराज साहब के पावन सानिध्य एवं श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में युवा जागरण शिविर का आयोजन 24, 25 व 26 जनवरी को तीन दिन सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जैन भवन में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में शिविर का शुभारंभ 24 जनवरी को जैन भवन में सुबह 7 बजे आयोजित होगा। आधुनिक विज्ञान के युग में युवावर्ग धार्मिक संस्कारों से दूर होकर पश्चिमी संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है। ऐसे में यह धार्मिक शिविर युवाओं में धार्मिक संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा, 10 से 13 वर्ष की आयु वर्ग के बालक एवं 10 से अविवाहित बालिकाओं का शिविर में प्रवेश पंजीयन होगा। सभी माता-पिता जो अपने बच्चों को धार्मिक संस्कारों से जोड़ना चाहते हैं, वे शीघ्र पंजीयन कराएं। राष्ट्र का भविष्य युवा वर्ग के कोमल हाथों में है जिनका दिमाग विज्ञान के हाथों में है। समय ने युवाओं को फैशन और व्यसन प्रेमी बनाया है। युवा के जीवन में यदि समझदारी का यू टर्न आ जाए तो उसका जीवन उपवन बन जाएगा।