नीमच। श्री सांवलिया सेठ भक्त मंडल नीमच के तत्वाधान में आज 22 दिसंबर शुक्रवार शाम 7 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर नीमच सिटी रोड नीमच पर द्वितीय भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में शुक्रवार दोपहर 3 बजे तिलक मार्ग स्थित बावड़ी वाले बालाजी खाटूश्याम मंदिर से पूजा अर्चना के बाद पालकी यात्रा प्रारंभ होगी जो तिलक मार्ग, जाजू बिल्डिंग, बिचला
गोपाल मंदिर, श्री राम चौक, घंटाघर, नरसिंह मंदिर, नया बाजार, बारादरी चौराहा, श्री बड़े बालाजी मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नीमच सिटी स्थित सांवलिया जी मंदिर पहुंचकर भजन संध्या कार्यक्रम में परिवर्तित हो जाएगी।
भजन संध्या की पावन श्रृंखला में शाम 7 बजे और सुर साधक उमेश म्यूजिकल ग्रुप नीमच की के सानिध्य में भजन गायक कलाकार भगवत सुथार राजसमंद, कुमार गिरिराज शरण जयपुर, भजन गायिका कनिका ग्रोवर मनासा श्याम बाबा की रचनाएं प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम में श्याम बाबा को छप्पन भोग श्याम बाबा की पावन जोत, इत्र वर्षा, खाटू श्याम बाबा का कोलकाता के फूलों से श्रृंगार और हेलीकॉप्टर ड्रोन से पुष्प वर्षा प्रमुख आकर्षण होंगे। इस अवसर पर दरबार सेवा उदय नरेश ग्रुप निंबाहेड़ा राजस्थान द्वारा भी अपनी सेवाएं प्रदान की जाएगी।
भजन संध्या में साउंड शर्मा साउंड पालसोड़ा ध्वनि प्रसारण सेवाएं प्रदान करेगा। भजन संध्या को करने वाला सांवरा करने वाला सांवरा है।