BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2023, 7:15 pm
KHABAR : रामानुजन जयंती पर गणित मेले का आयोजन, 80 प्रतिभागी भैया बहिनों ने मॉडल का किया प्रदर्शन, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या नगर सिंगोली में महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर गणित मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश नागोरी, वैभव पितलिया, प्राचार्य धर्मचंद गेहलोद ने मां सरस्वती और रामानुजन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गणित मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लगभग 80 प्रतिभागी भैया बहिनों ने  गणित मॉडल प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। 
कार्यक्रम के आरंभ में रोबोट का प्रदर्शन किया गया। जिसकी खूब सराहना करते हुए राजेश नागोरी ने बताया कि प्रतिभा को आगे बढ़ाने और निखारने का बहुत अच्छा प्रयास सरस्वती शिशु मंदिर में किया जाता है। वैभव पितलिया ने भैया बहिनों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें गणित के क्षेत्र में खूब ऊंचाइया छूने की शुभकामना दी।विद्यालय प्राचार्य गेहलोद ने भी भैया बहिनों के मॉडल की खूब सराहना की। प्रबंध कार्यकारणी से अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, व्यवस्थापक पवन पालीवाल और समिति के सदस्य मन्नालाल गंगवाल, प्रभा सुराणा ने भी सभी मॉडल का अवलोकन कर भैया बहिनों को धन्यवाद दिया। गणित मेले के मार्गदर्शक मनीष पटवा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्राची तिवारी ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE