BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2023, 7:22 pm
NEWS : पूज्य तनसिंह की जन्मस्थली बैरसियाला से प्रारंभ हुई संदेश यात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, 28 जनवरी को दिल्ली में मनाया जाएगा जन्म शताब्दी समारोह, देशभर से आएंगे लोग, पढ़े भोमसिंह सोलंकी की खबर 

Share On:-

जैसलमेर। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक व बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद तन सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष पर 28 जनवरी 2024 को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे होने वाले समारोह की पूर्व तैयारी हेतु जन्म शताब्दी संदेश यात्रा का शुभारंभ पूज्य श्री की जन्मस्थली बेरसियाला से किया गया। 
संदेश यात्रा के साथ दर्जनों वाहनों का काफिला बेरसियाला से रवाना होते हुए जैसलमेर के विभिन्न गाँवों से गुजरते हुए शाम को आलोक आश्रम बाड़मेर पहुंचा। प्रथम चरण मे यात्रा रथ जैसलमेर से बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, पाली, अजमेर होते हुए क्षत्रिय युवक संघ के जयपुर स्थित कार्यालय पहुंचेगा। प्रथम रवानगी से पूर्व बेरसियाला गाँव में बालिकाओं द्वारा संदेश यात्रा के रथ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया व सभी वाहनों व यात्रा में शामिल स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा का बेरसियाला से प्रारम्भ होकर खुहड़ी धोबा जानरा चेलक देवड़ा जोगीदास का गांव गुमान सिंह की ढाणी झिनझिनयाली कुंडा मुंगेरिया बालासर शिव कोटड़ा सुरा बिशाला भादरेश चूली हापो की ढाणी दान जी की होदी आदि गाँवों मे भव्य स्वागत किया गया। 
क्षत्रिय युवक संघ के जैसलमेर संभाग प्रमुख तारेंद्र सिंह झिनझिनयाली ने जन्मशताब्दी कार्यक्रम में दिल्ली चलने का न्यौता देते हुए बताया कि इस हेतु जैसलमेर व बाड़मेर से दो-दो स्पेशल ट्रेन बुक की गई हैं। 
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व संदेश यात्रा के संयोजक महेंद्र सिंह तारातरा ने यात्रा कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताया। काफिले के शिव पहुंचने पर सैंकड़ों की संख्या मे बालिकाओं द्वारा माल्यार्पण स्वागत किया गया। यात्रा में सम प्रधान तनसिंह सोढ़ा, फतेहगढ़ प्रधान जनक सिंह तेजमालता के अलावा संघ के केंद्रीय कार्यकारी कृष्ण सिंह रानीगांव बाड़मेर संभाग प्रमुख महिपाल सिंह चूली, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक बाबू सिंह हरि सिंह बैरसियाला, गंगा सिंह तेजमालता, सांवल सिंह मोढ़ा, पदम सिंह रामगढ़, मेराज सिंह साकड़ा, नरपतसिंह राजगढ़, भँवर सिंह साधना, रणवीर सिंह खुहड़ी, लाल सिंह चाँदसमा, कमलसिंह भेसड़ा नरेश पाल सिंह तेजमालता, नेपाल सिंह तिबनियार सहित सैंकड़ो स्वयंसेवक साथ रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE