सरवानिया महाराज। नगर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सांवलिया मित्र मंडल की दो दिवसीय सांवलियाजी तक पैदलयात्रा का समापन शुक्रवार को हुआ। 500 से अधिक पद यात्रियों ने 70 किलोमीटर लम्बी पैदल यात्रा 17 घंटे में पूरी की। इस दौरान भक्तों ने सांवलिया सेठ के दरबार में शीश नवाया।
शुक्रवार की सुबह से ही राजस्थान के मंडफिया में स्थित श्रीकृष्ण के धाम सांवलियाजी में सैकड़ों की संख्या में पदयात्रियों का आगमन शुरू हुआ। इस दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन की शुरूआत सुबह 3 बजे से डोरिया चौराहा स्थित धाकड़ धर्मशाला से हुई। यहां से यात्रा शुरू होकर धार्मिक स्थल आंवरीमाता पहुंची। यहां दर्शन करते हुए पैदल यात्रियों का जत्था सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचा। यहां से सभी भक्तों ने शोभायात्रा के साथ सांवलिया सेठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूरी यात्रा के दौरान जहां युवा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था वहीं बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिला पदयात्रियों के उत्साह में भी कोई कमी नहीं रही।
इस अवसर पर सांवलिया मित्र मंडल के हेमंत पुरोहित, प्रकाश माली, अर्जुन माली, अंतिम नागदा, राजेश प्रजापत, कैलाश राठोर, सुनील पाटीदार, अनिल राठौर, पंकज धोबी, मनोज पाटीदार, विनोद प्रजापत, बबलु माली, गोविंद पाटीदार, जगदिश माली, राहुल प्रजापत, अनुकूल पाटीदार, श्यामलाल पाटीदार, विजय पाटीदार, गोविंद माली, बलवंत पाटीदार, किशोर माली, लखन माली, अंकित माली, अनिल प्रजापत, सुनील पाटीदार मडु, अनिल सुथार, महेश पाटीदार, विकाश पाटीदार सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे