झालावाड़। जिले के गाँव करावन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सानिध्य में अयोध्या से आए हुए पूजित एवं अभिमंत्रित अक्षत की परिक्रमा की गई व देवली के बालाजी के श्री चरणों में अक्षत रखा गया। 01 जनवरी से घर-घर आमंत्रित करने हेतु कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ परिक्रमा की। साथ ही शौर्य दिवस एवं दुपट्टा धारण कार्यक्रम करवाया।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालूसिंह चौहान, जिला सह मंत्री नन्दकिशोर खेर, जिला मठ मंदिर प्रमुख धीरप सिंह, और प्रखण्ड अध्यक्ष समरथ सिंह सिसोदिया, तूफान सिंह ग्राम अध्यक्ष, लाल सिंह, ईश्वर सिंह प्रखण्ड सह सयोंजक, राजू बैरागी कोथला, भारत सिंह बनी, जसवंत सिंह, विक्रम सिंह, भारत सिंह, एवं शिव सिंह सरपंच, कृपाल सिंह चौहान गुराड़िया जोगा आदि उपस्थित रहे।