नीमच। देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में 24 दिसंबर रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज युवक संघ के राष्ट्रीय मंत्री मनीष शर्मा ने अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं से परिचय सम्मेलन में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया है। यह एक दिवसीय सम्मेलन इंदौर में आयोजित होने जा रहा है।
समाज के राष्ट्रीय मंत्री शर्मा ने आगे बताया कि यह सम्मेलन श्री गुर्जर ब्राह्मण नगर सभा (रजि) इन्दौर के तत्वाधान में समाज के विवाह योग्य युवक/युवतियों के अभिभावकों तथा विधुर, विधवा, दिव्यांग, अधिक आयु वाले, तलाकशुदा प्रत्याशियों का विशाल 18वां अखिल भारतीय अभिभावक परिचय सम्मेलन रविवार 24 दिसम्बर 2023 को प्रातः 08 बजे से गुरु अमरदास हॉल, चोइथराम हॉस्पिटल के पास, माणिक बाग रोड इंदौर, पर भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज की परिचय-पुस्तिका सुप्रयास का प्रकाशन भी होगा। परिचय सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी, महिला सभा अध्यक्ष राधा पंचारिया एवं युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के साथ समाज के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक समाज बंधु मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।
समाज के राष्ट्रीय मंत्री मनीष शर्मा ने कहा की यह समाज का 18वां परिचय सम्मेलन निशुल्क ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ यह परिचय सम्मेलन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होकर युवक-युवतियों के परिचय को और अधिक सहज बनाने में कारगर होगा। ताकि अपना जीवनसाथी का चुनाव मन मुताबिक कर सके।