नीमच। श्री सांवलिया सेठ भक्त मंडल नीमच के तत्वाधान में 22 दिसंबर शुक्रवार शाम 7 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर नीमच सिटी रोड नीमच पर द्वितीय भव्य भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाए और अपार उत्साह दिखाया। भजन संध्या शाम 07 बजे सुर साधक उमेश म्यूजिकल ग्रुप नीमच के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ खाटू श्याम बाबा की मंगल ज्योत से हुआ। भजन संध्या का शंखनाद सांवरिया जी मंदिर के पुजारी राजेंद्र पुरोहित द्वारा कीर्तन में पधारो गजानंद जी भजन के साथ गणपति वंदना से किया। जिसके बाद उन्होंने ईश्वर अपने साथ है तो डरने की क्या बात है.. भजन प्रस्तुत कर भजन संध्या का शंखनाद किया। तेज शीत लहर व हाड़ कंपकपाती सर्दी के बावजूद हजारों श्रद्धालु खुली हवा में विराजमान होकर खाटू श्याम बाबा के भजनों की भक्ति सरिता में डुबकिया लगाते रहे।
भजन गायिका कनिका ग्रोवर मनासा ने भजन प्रभु श्याम घर आएंगे.. सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी तारो, इस जहां से तारों न तारो मर्जी तुम्हारी ओ सांवरे, हमको तो तेरा सहारा है.., दीवाने मुझे ले चल खाटू श्याम.., मोहन को बुलाया वो आता होगा...भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति पांडाल में बांके बिहारी लाल की जय घोष लगाई। उन्होंने हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा हमारा.... भजन स्वयं भी प्रस्तुत किया और श्रोताओं ने भी भजन गाकर बाबा की भक्ति में साथ दिया।
इस अवसर पर गौ भक्त संत दशरथानंद जी महाराज, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर सांवरिया जी मंदिर को आकर्षक फूलों एवं रंग बिरंगी विद्युत साज सज्जा से सजाया गया। श्याम बाबा के मंच पर कोलकाता से मंगाए फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया था। मंगल ज्योत में हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्ति में लगकर आहुति देकर सुख शांति का आशीर्वाद ग्रहण किया। भक्ति पंडाल में रंग-बिरंगे गुब्बारे से प्रवेश द्वार श्रृंगारित किए गए। चाय व जल सेवा का विशेष तथा भजन संध्या में नन्हें मुन्ने बच्चों से लेकर वृद्ध तक ने देर रात तेज ठंडी हवाओं के बावजूद भजनों का आनंद लिया। तेज ठंड से बचाव के लिए आयोजकों द्वारा 20 से अधिक गर्म गैस भट्टी लगाई गई।
भजन गायक कलाकार भगवत सुथार राजसमंद ने वीर हनुमाना अति बलवाना राम राम रसियो रे लाल लंगोटे वाला मर्यादा ही मर्यादा राम सिया राम जय जय अंधेरा तेरा मुंह काला होगा अयोध्या में राम मंदिर बन गया अब उजाला ही उजाला होगा... लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा... ढोल नगाड़ा बजा करें भेरुजी का भोपो मजा करें... यह देश है वीर जवानों का मेरे देश का यारों क्या कहना गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति की ओर मोड़ दिया उन्होंने विभिन्न भजन प्रस्तुत किये तो श्रद्धालु झूम कर नाच उठे। कुमार गिरिराज शरण जयपुर ने मेरा सांवरो रखवा लो नील की खाप ढब ढब खड़के... आओ सांवरिया सरकार...भजन व श्याम बाबा की विभिन्न रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्याम बाबा को छप्पन भोग झांकी सजाकर अभिषेक कर भोग लगा भोग चढ़ाया गया। श्याम बाबा की पावन जोत, इत्र वर्षा और हेलीकॉप्टर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई जो प्रमुख आकर्षण थे। भजन संध्या में साउंड शर्मा साउंड पालसोड़ा द्वारा मधुर कर्ण प्रिय ध्वनि प्रसारण सेवाएं प्रदान की। मंच पर खाटू श्याम बाबा की ध्वजा लहरा रही थी। भजन संध्या का सीधा प्रसारण 2 मेगा स्क्रीन पर किया गया। आकाश में सितारों जैसी आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा भी की गई। इस अवसर पर थाली भरने लाई रे खिचड़ो ऊपर घी की बाटकी जीमो जीमो म्हारा श्याम धनी जिमावे बेटी जाट की... भजन पर भोग लगाया गया।
भजन संध्या को करने वाला सांवरा करने वाला सांवरा थे। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।