चितौड़गढ़। भारत विकास परिषद का दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार सुबह इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडोटोरियम में पूज्य संत महामंडलेश्वर हंसराम जी महाराज सनातन उदासीन आश्रम भीलवाड़ा के मुख्य आतिथ्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा की अध्यक्षता व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दुष्यंत, क्षेत्रीय अध्यक्ष डी डी शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री कमल जैन, प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश पानेरी एवं शाखा अध्यक्ष नवीन वर्डीया के सानिध्य में मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से संपन्न हुआ।
पूज्य संत महामंडलेश्वर हंसराम जी महाराज ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज में जातिगत भेदभाव को मिटाकर सनातन धर्म को मजबूत करने की दिशा में प्रयत्न करना चाहिए। परिषद के सदस्य लक्ष्मी पुत्रों के समान हैं और सेवा कार्यों में आधिकाधीक योगदान कर परिषद के उद्देश्यों को सार्थकता प्रदान कर सकते हैं। आज पूरे विश्व में राम मंदिर की चर्चा है जो विश्व को एकरूपता में जोड़ने का सर्वोत्तम प्रयास है। उन्होंने विस्तार से भारतीय संस्कृति के महत्व को बताते हुए कहा कि परिषद भारत के प्रत्येक जन को जोड़ने के विचार के साथ संस्कृति को पोषित करना तभी संभव होगा जब राजा धर्मी होगा व प्रजा के कल्याण का विचार को प्राथमिकता मिलेगी।
राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ने परिषद के उद्देश्यों को विस्तार से बताते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संपर्क संस्कार समर्पण की भावना से स्थापित यह संस्था विगत 60 वर्षों से समाज के निर्बल वर्ग को सबल बनाने की दिशा में प्रयासरत है।
उन्होंने परिषद के सदस्यों को इस दिशा में कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सामर्थ्यवान समाज ही देश की पहचान बना सकता है और कमजोर वर्ग को सबल बनाने का काम परिषद के सदस्यों का दायित्व है।
विधायक चंद्रभान सिंह ने परिषद के सेवा करो कि शरण की और जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि परिषद यथार्थ में सेवा का पर्याय है। उन्होंने भावपूर्ण उद्बोधन में समाज की विकृति की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओ से भावी पीढ़ी को संस्कार के क्षेत्र में आधिकारिक ध्यान देने की अपील की ताकि राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक योगदान संभव हो सके।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डी डी शर्मा ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही क्षेत्रीय अधिवेशन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के सात प्रांतों से 1368 पंजीयन होना परिषद के उद्देश्यों के प्रति सदस्यों के समर्पण का प्रमाण है। क्षेत्रीय महामंत्री डा त्रिभुवन शर्मा ने क्षेत्रीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना से सदस्यों की सक्रियता एवं विकास परिषद सदैव करता रहेगा।
क्षेत्रीय मंत्री कमल जैन मंचासीन अतिथियों का परिचय कराते हुए सम्मेलन संयोजक के नाते सम्मेलन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश पानेरी ने भी प्रांत की ओर से क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे प्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराज आचार्य, शाखा अध्यक्ष नवीन वर्डिया, प्रांतीय वित्त प्रमुख बालकिशन धूत, सदस्य डॉ आई एम सेठिया, प्रांतीय महासचिव गिरीश सोमपुरा, शाखा सचिव मनोहर मुंदड़ा, वित्त सचिव एन के जोशी, राजेश पगारिया, फतेह सिंह देवपुरा, अतुल सिसोदिया, राजमोहन मेहता, दिनेश सिसोदिया, एस के शर्मा आदि ने अतिथियों का अपर्णा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय आनंद भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वंदना वजीरानी व क्षेत्रीय मंत्री डॉ त्रिभुवन शर्मा ने किया।
विकास रत्न का किया सम्मान-
राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा सहित मंचासिन्न अतिथियों ने केंद्र में एक लाख रुपए से अधिक आर्थिक सहयोग करने वाले सदस्यों को विकास रत्न सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रीय अभियान के तहत 11 बजे गीता जयंती के अवसर पर गीता मंत्र का भी उच्चारण किया गया।
चार सत्रों में किया मंथन-
क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव कमल सुरेका, विनोद अड़ा और शिव दयाल मंगल ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रति में हो रही गतिविधियों का ब्योरा दिया। वही प्रांतीय महासचिव ने भी प्रांतीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष का राकेश गुप्ता ने शाखों को वित्त संबंधी व्यवहारों के प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।
मेवाड़ी परंपरा से किया स्वागत-
अधिवेशन के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के सदस्य राजेश पगारिया, भगवती लाल समदानी, रमेश ईनाणी, सतपाल दुआ, दिनेश काबरा, मुकेश मुंदड़ा, हस्तोमल चंडालिया, रामनरेश डाड, अर्चना मोदानी, शशि सनाढ्य, प्रेम लता महंत, अरुण सुखवाल, राजमोहन मेहता, अशोक नामधार, सुनील राठी, श्याम काकनी, विजय सिंह मेहता, महेश नुवाल सहित कई सदस्यो ने तिलक उपर्ना शहनाई वादन के साथ मेवाड़ी परंपरा से प्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन किया।