नीमच। समस्त भक्तगण इंदिरा नगर क्षेत्र के तत्वावधान में 24 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 01 से 04 बजे तक संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह पंकज कृष्ण महाराज के श्रीमुख से स्पेंटा पेट्रोल पंप के पास शनि मंदिर इंदिरा नगर पर आयोजित की जाएगी। कल 24 दिसंबर को प्रातः 09 बजे शनि मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। धर्म प्रेमी श्रृद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान का पुण्य लाभ ग्रहण करें।