BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 7:21 pm
KHABAR : सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जाग्रति आवश्यक- राजेश भार्गव, हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत का अभ्यास वर्ग का शंखनाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को संगठित कर   आंदोलन के लिए समाज जनों के बीच रणनीति तय करना आवश्यक है। अन्य धर्म के लोगों द्वारा हिंदू समाज की बेटीयों के लव जिहाद का शिकार बनने के खिलाफ समाज में जागृति लाकर आंदोलन खड़ा करना होगा। तभी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लग सकता है। लव जिहाद का शिकार समाज की बेटी को समाज के बीच में वापस आने के बाद उसके योग्य वातावरण तैयार कर बेटी के खोए सम्मान की सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए सहयोग प्रदान किए बिना समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन नहीं आ सकते हैं। यह बात हिंदू जागरण मंच के मालवा प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री प्रचारक राजेश भार्गव ने कही। वे हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत जिला नीमच के तत्वावधान में  संगठन को नए स्वरूप का क्रियांवन करने के उद्देश्य से 22 दिसंबर को सांय 05 बजे नीमच सिटी रोड स्थित पारसमणी गार्डन में अभ्यास  वर्ग आयोजन के शुभारंभ अवसर पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। 
भार्गव ने कहा कि कोई भी मशीन या उपकरण जैसे मोबाइल का किस प्रकार उपयोग करना है यह हम तय करें। उपयोग करने का अनुशासन होना चाहिए किसी बैठक या वर्ग में हो तो मोबाइल नहीं उठाना चाहिए। हमारा पूरा ध्यान बैठक और वर्ग में दिए जा रहे प्रशिक्षण पर फोकस रहना चाहिए। भारतीय संस्कृति के संस्कारों की रक्षा के लिए संस्कारों का समय-समय पर प्रशिक्षण आवश्यक होता है। प्रशिक्षण शिविर और वर्ग के माध्यम से युवा वर्ग को अनुशासन के साथ सामूहिक जीवन जीना सिखाते हैं। सामूहिक आवास में रहने व एकांत में रहकर एकाग्रता के साथ समाज विकास पर कार्य करना जीवन का अपना एक अलग अनुभव होता है। समाज में इस प्रकार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना कि किसी भी सामाजिक बुराई और गलत कार्यों के खिलाफ समाज संगठित होकर आगे बढ़ झुके नहीं, रुके नहीं और समाज में निरंतर कार्य करता रहे। समाज को संगठित करने के लिए 1857 की आजादी  लड़ाई में नीमच क्षेत्र के भी अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बलिदान होने वाले लोगों की पुण्यतिथि जयंती मनाना भी एक सामाजिक जागृति माध्यम है। 
मालवा प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह चौहान ने कहा कि सामाजिक बुराई के खिलाफ हिंदू समाज समाज के सभी वर्गों को जिला प्रशासन पुलिस अधिकारियों को धरना प्रदर्शन ज्ञापन एवं चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से समय-समय पर सूचना देकर सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाना प्रत्येक समाज जन का कर्तव्य होता है। तभी विकसित समाज के निर्माण हो सकता है। 
कार्यक्रम में मालवा प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य जगदीश खत्री ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक अजय सिंह कच्छावा मंच पर आसिन थे। अभ्यास वर्ग में जिला सह संयोजक, आयाम टोली, नगर टोली, खंड टोली, नवीन जिला आयाम टोली नगर आयाम टोली, आदि दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राजपूत समाज के एडवोकेट महेंद्र सिंह सिसोदिया, हिमांशु नागदा, महेश पाटीदार, ऋषि राज सिंह, नीति राज सिंह एवं पोरवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश मुजावदिया, नंदकिशोर रतनावत, अरविंद पोरवाल, राजेश मुजावदिया, आदि समाज जन उपस्थित थे।
अभ्यास वर्ग में शाम 05 बजे शिविरार्थियों का आगमन हुआ। 07 से 08 बजे तक प्रथम सत्र का उद्घाटन में वर्ग की भूमिका पर सूचना, 9.30 पर द्वितीय सत्र कार्य महिला सुरक्षा और सम्मान भूमि अतिक्रमण रोकना प्रमुख विषय था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE