चित्तौड़गढ़। जणवा युवा शक्ति का रविवार को सम्मेलन होने जा रहा है। प्रचार-प्रसार मंत्री अशोक जणवा ने बताया कि यह सम्मेलन युवा के शिक्षा, खेल, रक्तदान शिविर और समाज सुधार से संबंधित नई कार्यकारणी बनाने के लिए किया जाएगा। प्रत्येक 2 वर्ष में नई कार्यकारणी का गठन किया जाता है और पिछले कुछ समय से समाज के सभी वरिष्ठ जनों और सभी युवाओं से चर्चा का दौर चल रहा है। इसलिए रविवार समाज की मीटिंग प्रस्तावित है।
वर्तमान युवा अध्यक्ष शिवलाल जणवा की अध्यक्षता युवाओं से आव्हान किया है अधिक से अधिक संख्या में युवा मीटिंग में आए और अगली कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु सभी अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।