नीमच। कर सलाहकार परिषद संगठन के माध्यम से राष्ट्रीय विकास की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए कर सलाहकार परिषद के चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध नीमच के एक निजी रेस्टोरेंट (नटराज रेस्टोरेंट) में सत्र 2024 के लिए 23 दिसंबर शनिवार को आयोजित किए गए। जिसमें सभी कर सलाहकार की सर्वसम्मति एवं उपस्थिति में सत्र 2024 के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कर सलाहकार ओ पी सिंहल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर सचिव पद पर सीए पीयुष कडावत, कोषाध्यक्ष सीए रौनक मोटवानी को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर कर सलाहकार परिषद के बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।