जावद। नगर में श्रीखाटू श्याम कीर्तन मंडल के तत्वावधान में जावद से श्री खाटू श्याम मंदिर नीमच तक लगभग 19 किलो मीटर दूर एक निशान नीमच नरेश के नाम लक्ष्मीनाथ चौक स्थित अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक श्री लक्ष्मीनाथ भगवान की विद्धान पंडित राजेश पाराशर, विजेश पाराशर ने ढोल ढमाको की थाप पर महाआरती की। महिला, पुरूष श्याम प्रेमियो ने अपने अपने हांथो में निशान लेकर भक्तिभाव से झूमते हुए विशाल पैदल निशान यात्रा प्रारम्भ हुई।
पैदल निशान यात्रा लक्ष्मीनाथ चौक, लक्ष्मीनाथ मार्ग, नीमच दरवाजा, श्री परकोटा हनुमान मंदिर होते हुए शास्त्री चौक पर पहुंची। जहां योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, समाजसेवी पंकज एरन के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत अभिनंदन किया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, समाजसेवी पंकज एरन, विजय तिवारी, सुरजमल राठी, तुषार राठी, गोलू सोनी, फुलचंद्र वीरवाल, अंकित राठी सहित युवाओ ने ट्रेक्टर के रथ पर सवार शीश के दानी श्री खाटू श्याम नरेश का विधिविधान से पूजा अर्चना करके क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना करके आशीर्वाद लिया।
पैदल निशान यात्रा बस स्टैंड, गांधी चौराहा, मोरका, भरभडिया रोड, नीमच गोमाबाई रोड होते हुए अतिप्राचिन बावडी वाले श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जहां महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पैदल यात्रा का समापन हुआ। आभार श्री श्याम ताली कीर्तन ने माना।