सेगांव। प्रसिद्ध देवी लालबाई फुलबाई माताजी की पावन नगरी सेगांव में आचार्य ओम प्रकाश शर्मा मानपुर वाले के मुखारविंद से दिनांक 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का रसपान माताजी मंदिर प्रांगण में कराया जाएगा।
नगर के श्री राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा कथा स्थल तक निकाली गई। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा वाचक पंडित श्री को सुसज्जित बग्गी पर विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। यह आयोजन लक्ष्मी बाई राठौर एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजक परिवार ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेवे।