खरगोन। शहर में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में शहर के जमात मैदान में सद्भावना ट्रॉफी रात्रीकालिन अण्डा बाल किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता के चौथे दिन भी आठ मैच खेले गये। दुधिया रोशनी में खेले जा रहे मैच को देखने के लिए मैदान के चारों ओर दर्शकों की भीड़ दिखाई दी। देर रात तक दर्शक किक्रेट मैच का आंनद उठाते रहे।
आरिफ खान ने बताया कि मैच में 64 टीमों ने हिस्सा लिया है। हर रात में आठ मैच खेले जाते है, जिसमें जो टीम विजेता बनती है वहीं विनर कहलाती है। अब फाइनल मैच का मुकाबला होगा। जिसमें प्रथम इनाम 31 हजार 700 रुपए और दूसरा इनाम 15 हजार रुपए घोषित किया गया है।