देवास। जिले के बागली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पुंजापुरा में अवैध रूप से सट्टे का कारोबार चरम पर है, जिम्मेदार प्रशासन की सांठगांठ के चलते यहां पर अवैध रूप से सट्टे का व्यापार चलाया जा रहा है। जिससे परेशान होकर ग्राम पुंजापुरा में कई दीवारों पर अवैध सट्टा के व्यापार को लेकर पर्चे चिपकाए गए हैं। जिसमें निवेदक ग्राम पुंजापुरा की आम जनता को बताया गया है, हालांकि यह पर्चे किसके द्वारा चिपकाए गए हैं यह किसी को पता नहीं है, पर्चे में लिखी गई बातों से यह स्पष्ट होता है की पूजापुर में अवैध कारोबार की गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है, उसी से परेशान होकर इस प्रकार से यह पर्चे लगाए गए हैं। पर्चे में यहां तक लिखा गया है कि प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ के चलते पुंजापुरा अवैध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है। हालांकि इस पर्चे के आधार पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है यह तो समय पर ही पता चलेगा।