खरगोन। फिल्मी दुनिया के मशहूर किरदारों में शामिल मंझे कलाकार शिवा रंधावा रविवार को खरगोन पहुंचे। रंधावा अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन की तलाश में यहां पहुंचे है।
रंधावा ने जैतापुर निवासी वेडी राम पाटीदार के निवास पर मीडिया से चर्चा में बताया कि वे शॉर्टकट के जरिये पैसा और शोहरत कमाने की चाह में भटके तीन युवाओं की कहानी पर फ़िल्म का डायरेक्शन करने जा रहे हैं। इसकी लोकेशन को लेकर मुम्बई में लंबे समय से डायरेक्शन के क्षेत्र में बतौर सहायक काम कर रहे। खरगोन निवासी रोहित पाटीदार के खरगोन के कुछ वीडियो, फोटो दिखाए थे जो मुझे मेरी फिल्म के लिये बेहद सटीक नजर आये। यह फ़िल्म की कहानी से मेल खाने वाली लोकेशन है। इसी के चलते खरगोन पहुंचे हैं। यहां नवग्रह मंदिर, ओरंगपुरा बस्ती, सोनीपुरा, आरटीओ परिसर के साथ ही मां रेवा न्यास भवन चिन्हित किया है। यह फ़िल्म गरीब परिवार से जुड़े युवाआंे की होकर कैसे राजनीति के भंवर में फंसकर लक्ष्य से भटककर शोषण के शिकार होते है पर आधारित होगी। इसकी खासियत होगी कि लोकेशन में क्षेत्र के नाम बदले नही जाएंगे। फ़िल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट की होकर फरवरी में शूटिंग शुरू हो सकती है। इसमें ओटीटी, टेलीविजन के मशहूर कलाकारों के साथ जैकी श्रॉफ, सौरभ जैसे मंझे हुए किरदार भी होंगे।
उल्लेखनीय है रंधावा करीब 250 फिल्मों, 4 हजार से अधिक टीवी सीरियल्स में काम कर चुके है। उनका हर फ़िल्म में कैप्टन झटाक का डायलॉग बेहद लोकप्रिय रहा है।