चित्तौड़गढ़। वैष्णव (टीलावत) परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत दिव्य महोत्सव पर आज दुर्ग के विभिन्न मार्गो से भव्य कलश एवं शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई।
दुर्ग पर चारभुजा नाथ मंदिर अन्न पूर्णा मंदिर के पास से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैण्ड बाजे पर मधुर भजन, महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। ठाकुर जी का बेवान और घोड़ा बग्गी पर पंडित आशीष चाष्टा सवार थे। वहीं कथा आयोजन से जुड़े श्याम दास, लक्ष्मण दास, मनीष वैष्णव, ओम प्रकाश वैष्णव, सिर पर भागवत धारण करके चल रहे थे। दुर्ग के विभिन्न मार्गो कुमावत मौहल्ला, बजरंग चौक, तेली पाड़ा, ऊपर की सड़क से शोभायात्रा निकाली, जगह जगह स्वागत एवं भागवत ग्रंथ की पूजा अर्चना भी श्रद्धालु कर रहे थे। शोभायात्रा कथा स्थल बिड़ला धर्मशाला में पहुंची।
आयोजन में अनिल सोनी, विजय सिंह, प्रभु लाल पालीवाल, सत्य नारायण बाथरा, मुकेश पालीवाल, राजेश पालीवाल, शांतिलाल पालीवाल, गोपाल शर्मा, गोपाल नीलमणी, अशोक राजोरा, मुकेश नीलमणी, पूर्व पार्षद रजनीश भट्ट, गोरी शंकर शर्मा, संजय शर्मा, मनोहर वैष्णव, ललित दिवाकर बेगू, अशोक वैष्णव कपासन, योगेश वैष्णव, घनश्याम वैष्णव, चंद्रेश वैष्णव सहित दुर्ग वासी उपस्थित थे।