गुना। सामाजिक उत्थान मंच के द्वारा निशुल्क कोचिंग सेंटर पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन मंच अध्यक्ष मोनू सिंह परिहार के द्वारा आयोजित किया गया। इस बैठक में सामाजिक उत्थान मंच की समिति का गठन किया गया। साथ ही आगामी 27 दिसंबर को श्री महाराजा खेत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाले चल समारोह के स्वागत की तैयारियों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई।
सामाजिक उत्थान मंच के अध्यक्ष मोनू सिंह परिहार ने बताया कि संस्था के माध्यम से गरीब कन्याओं की शादी में छोटा सहयोग किया जाएगा। इस सहयोग के माध्यम से टेंट, कुर्सी, गद्दा, रजाई निःशुल्क सहयोग स्वरूप प्रदान की जाएगी।