BREAKING NEWS
सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2023, 11:01 am
KHABAR : युवा जागरण शिविर का शुभारंभ, 45 बच्चों ने संस्कार का प्रशिक्षण सीखना प्रारंभ किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। साध्वी अमित गुना श्री जी महाराज साहब की सुशिष्या साध्वी अमित पूर्णा श्री जी महाराज साहब एवं साध्वी अमि दर्शा श्री जी महाराज साहब के पावन सानिध्य एवं श्री जैन श्वेतांबर भीडभांजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में युवा जागरण शिविर का आयोजन मिडिल स्कूल के मैदान के पास जैन भवन में रविवार 24 दिसम्बर को सुबह 7 बजे शुभारंभ हुआ। 
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 व 26 दिसम्बर को प्रतिदिन सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक स्थानीय भीड भंजन पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट श्री संघ के तत्वावधान में जैन भवन में आयोजित किया जा रहा है। 45 बच्चों ने धर्म संस्कार का प्रशिक्षण सीखना प्रारंभ किया। कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में शिविर में बताया कि आधुनिक विज्ञान के युग में युवा वर्ग धार्मिक संस्कारों से दूर होकर पश्चिमी संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है। ऐसे में यह धार्मिक शिविर युवाओं में धार्मिक संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। 10 से 25 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं का शिविर में प्रवेश पंजीयन किया। प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने प्रतिक्रमण सामायिक तपस्या उपवास मंदिर दर्शन मंदिर प्रतिमा पूजा अर्चना आदि का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। मंदिर में देव प्रतिमा पर फल नैवेद्य, अक्षत, गहुली, अक्षत पूजा आदि का विधान की और दीपक से पूजा अर्चना आरती की तकनीक को विस्तार से सिखाया गया। साध्वी महाराज साहब ने कहा कि सभी माता-पिता जो । राष्ट्र का भविष्य युवा वर्ग के कोमल हाथों में है जिनका दिमाग विज्ञान के हाथों में है। समय ने युवाओं को फैशन और व्यसन प्रेमी बनाया है। युवा के जीवन में यदि समझदारी का यू टर्न आ जाए तो का जीवन उपवन बन जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE